+
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग का हार्दिक धन्यवाद। 🙏 मली–खलडुवा मार्ग पर स्थित खतरनाक तीखे मोड़ (बैंड) का कटाव कार्य पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस जनहित कार्य से क्षेत्रवासियों एवं इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही इस महत्वपूर्ण मांग पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने की सभी ने सराहना की है। खलडुवा–नागचूलाखाल ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष श्री हरी दत्त बलोदी, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री बाला दत्त शर्मा, समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी श्री हरी सिंह रावत, श्री सुरेंद्र पोखरियाल, श्री खीमानंद नैनवाल तथा श्री दिनेश लोहनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग का इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सभी ने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य आवश्यक समस्याओं का इसी प्रकार तत्परता एवं जनहित की भावना से समाधान करता रहेगा। पुनः प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग का हार्दिक धन्यवाद। 🙏
+
खलडुवा एवं भेली के मध्य स्थित ओखलधार में खलडुवा–नागचुलाखाल ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कई महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं एवं महिला मंगल दलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीदों को याद किया और उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद श्री हरि कृष्ण उप्रेती जी एवं श्री हीरामणि बडोला जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में सल्ट विधायक श्री महेश जीना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गंगा पंचोली, श्री प्रताप सिंह बसनाल, श्री पान सिंह रावत, श्रीमती मीना शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख श्री मथुरा दत्त डुंगरियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष श्री हरि दत्त बलोदी एवं उपाध्यक्ष श्री बाला दत्त शर्मा सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमर शहीदों का त्याग, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका देशप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। अमर शहीदों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳💐