रामलीला आयोजन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा बहुउद्देशीय भवन के निर्माण हेतु सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसके अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा ₹1,50,000/-, ब्लॉक प्रमुख द्वारा ₹1,00,000/- विधायक निधि से ₹2,50,000/-, कुल ₹5,00,000/- (पाँच लाख रुपये मात्र) की सहयोग राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों, हमारे प्रवासी भाई-बंधुओं सभी प्रभु श्रीराम के भक्तों ने भी यथासंभव सहयोग प्रदान किया गया। आय-व्यय विवरण कुल आय: ₹5,63,309/- ( Online + Cash ) कुल व्यय: ₹3,72,883/- शेष राशि: ₹1,90,426/- अतः रामलीला आयोजन के समस्त व्यय के उपरांत बची ₹1,90,426/- (एक लाख नब्बे हजार चार सौ छब्बीस रुपये मात्र) की राशि को बहुउद्देशीय भवन के निर्माण हेतु उपयोग किए जाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा भविष्य में क्षेत्रवासियों के लिए एक स्थायी सामुदायिक सुविधा के रूप में कार्य करेगा।
Will Update

