मालीखेत में 23 अक्टूबर 2025 से 01 नवम्बर 2025 तक प्रभु श्रीरामलीला का भव्य एवं धार्मिक आयोजन

क्षमा करें, रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है।

🙏 आभार एवं धन्यवाद 🙏 समिति मालीखेत में आयोजित प्रभु Rama श्रीरामलीला के सफल आयोजन (23 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक) हेतु उन सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, प्रवासी भाइयों-बहनों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने तन, मन एवं धन से समिति का सहयोग प्रदान किया। आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। समाज की एकता, आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में आप सभी का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। मालीखेत में आयोजित प्रभु श्रीरामलीला एवं मेले के सफल संचालन में मेले के अध्यक्ष श्री बाला दत्त शर्मा एवं निदेशक पद पर कार्यरत श्री हरी दत्त बलोदी का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व, समर्पण एवं निरंतर सहयोग से यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सका। समिति उनके योगदान के प्रति हार्दिक आभार एवं सम्मान व्यक्त करती है। समिति भविष्य में भी क्षेत्रहित, सामाजिक एकता एवं धार्मिक आयोजनों के लिए आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करती है। 🚩 जय श्रीराम 🚩 🚩 समिति – क्षेत्र की ताकत, विकास की राह 🚩और अधिक पढ़ें


  • दिनांक:23/10/2025 06:00 PM - 1/11/2025 09:45 PM
  • स्थान