समाज को जब भी आवश्यकता होती है, तब जो व्यक्ति उस विश्वास और उम्मीद पर खरा उतरता है, वही वास्तव में समाज का सच्चा हितैषी एवं महान व्यक्तित्व कहलाता है।
ऐसे महान व्यक्तियों का सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इसी क्रम में आदरणीय श्री हीरा सिंह रजवार जी (रजवार बाखली–पयालगांव) ने खल्डूवा नागचुलाखाल ग्रामीण विकास समिति के बहुउद्देशीय सीवर निर्माण कार्य हेतु भूमि की आवश्यकता पड़ने पर अपनी अमूल्य भूमि दान स्वरूप प्रदान कर समाजसेवा एवं जनहित का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनका यह अतुलनीय एवं प्रेरणादायी योगदान पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत सराहनीय है।
उनके इस सहयोग से आने वाले समय में क्षेत्र के अनेक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।“सम्मानित भूमिदाता”समिति द्वारा आज उनके इस अमूल्य सहयोग, उदारता एवं समाजसेवा की भावना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
हम समस्त क्षेत्रवासियों एवं खल्डूवा नागचुलाखाल ग्रामीण विकास समिति की ओर से आदरणीय श्री हीरा सिंह रजवार जी को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।आपका यह महान योगदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। 🙏🙏🙏