माँ दुर्गा देवी मेले के अवसर पर दिनांक 15 अप्रैल 2026 (2 गते बैसाख 2026) को ग्राम प्रधान मुनानी श्री Rajendra Singh Rawat द्वारा सभी पदाधिकारियों के भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी ने उनका आभार व्यक्त किया और मेले के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान किया।
मेला कमेटी की ओर से आदरणीय श्री सुरेंद्र सिंह रावत जी द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनानी/मालिखेत श्री राजेंद्र सिंह रावत जी को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया जाता है।
आपके द्वारा मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों के लिए भोजन एवं चाय की संपूर्ण व्यवस्था करने के साथ-साथ समस्त आवश्यक सामग्री को अपनी गाड़ी से मां दुर्गा देवी मंदिर तक पहुंचाना, आपके सेवा भाव और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
आपका यह योगदान मेले के सफल आयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा है।
मेला कमेटी आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सहयोग की कामना करती है।
🙏 हार्दिक धन्यवाद और मां दुर्गा देवी और बाबा भैरव स्वामी जी कृपया आप पर सदा बनी रहे ।
🙏
🚩मेला कमेटी मां दुर्गा देवी 🚩🚩